फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   19 aur mile korona sankramit, 746 pahunchee sankramiton kee sankhya, 425 svasth bhee hue

19 और मिले कोरोना संक्रमित, 746 पहुंची संक्रमितों की संख्या, 425 स्वस्थ भी हुए

Thu, 23 Jul 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
19 aur mile korona sankramit, 746 pahunchee sankramiton kee sankhya, 425 svasth bhee hue
शहर के रामदत्त चौराहा के निकट एक गली में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : HARDOI
हरदोई। जनपद में गुरुवार को 19 लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 746 हो गई है। इनमें से 425 स्वस्थ हो चुके हैं। 313 एक्टिव केस हैं। आठ लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. स्वामी दयाल के मुताबिक 19 लोग और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें हरदोई शहर की नई बस्ती इलाके के एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। इसके अलावा नई बस्ती का एक अन्य व्यक्ति, गौरी नगर निवासी एक युवती, न्यू सिविल लाइन निवासी युवक, कछौना निवासी दंपति, शहर कोतवाली में तैनात एक सिपाही, शहर के सदर बाजार निवासी एक युवक, न्यू सिविल लाइंस निवासी एक कारोबारी, बेनीगंज निवासी युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

मौत के बाद पता चला कोरोना संक्रमित थे अधिवक्ता
शहर के रामदत्त चौराहे के निकट रहने वाले अधिवक्ता (60) की गुरुवार सुबह मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वह पिछले दो दिन से जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। सामान्य समझकर उन्होंने मामूली दवाइयां ले ली थीं। गुरुवार सुबह अचानक मौत होने पर लोगाें ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने शव से नमूना लेकर ट्रूनेट मशीन से जांच की। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आने वालों और अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों को चिह्नित कर रहा है।
विज्ञापन

एंटीजन टेस्ट में तीन बैंक कर्मी मिले संक्रमित
माधौगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को 31 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। तीन बैंक कर्मी पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव मिले तीन मेें से दो बैंक कर्मियों को मलिहामऊ कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया। एक को होम आइसोलेशन की इजाजत दी गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि बैंक आफ इंडिया और स्टेट बैंक का एक-एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला है। एसबीआई की बिलग्राम शाखा कर्मचारी और कुरसठ के पटेल नगर निवासी व्यक्ति भी पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed