{"_id":"61b0edc7218d7708837aa501","slug":"19-apo-for-panchayat-bypoll-hardoi-news-knp6684756119","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचनुव: 19 ब्लाकों में लगाए गए 19 सहायक निर्वाचन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचनुव: 19 ब्लाकों में लगाए गए 19 सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासनिक अमला तैयारियों में लग गया है। जिले के 19 ब्लाकों में 145 पदों पर होने वाले निर्वाचन के लिए रिटर्निंग आफीसर लगाए जाने के बाद 19 सहायक निर्वाचन अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि सभी आरओ व एआरओ को नामित कर जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बुधवार से विकास खंड मुख्यालयों पर नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू करा दी गई है।
डीएम ने बताया कि प्रत्येक विकास खंड पर एक आरओ के साथ एक एआरओ यानी सहायक निर्वाचन अधिकारी लगाया गया है। प्रधान के चार खाली पदों पर उपचुनाव कराया जाना है। सहायक जिला विकास अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि प्रधान के जिन चार पदों पर चुनाव होना है उनमें भरखनी का रमापुर कुंवरपुर, भरखनी का बरूआरा, शाहाबाद का अब्दुल्लापुर व सुरसा का बौसरा शामिल है।
विकास खंड कार्यालयों से ही होगी निर्वाचन घोषणा
प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर नामांकन से लेकर परिणाम तक की घोषणा विकास खंड कार्यालयों से ही होगी। जबकि मतदान संबंधित मतदान केंद्रों पर होगा।
विज्ञापन
इतना खर्च कर पाएंगे प्रत्याशी
प्रधान प्रत्याशी अधिकतम 75 हजार
ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशी 10 हजार
पद नामांकन पत्र जमानत राशि
ग्राम पंचायत सदस्य 150 500
प्रधान 300 2000