{"_id":"5c61be6dbdec22736934c135","slug":"181549909613-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े छह घंटे बंद रहे शहर के दौ उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े छह घंटे बंद रहे शहर के दौ उपकेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर में सड़क के चौड़ीकरण के कारण बिजली लाइन की शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके कारण शहर के दो विद्युत उपकेंद्र साढ़े पांच घंटे बंद रहे। इससे क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान रहे।
शहर में पिहानी चुंगी से लखनऊ चुंगी तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके तहत बिजली विभाग को विद्युत लाइनों को पीछे हटाया जाना है। सोमवार सुबह सिटी उपकेंद्र से नुमाइश चौराहे तक बिजली लाइन को शिफ्ट करने का कार्य शुरू किया गया। सुबह आठ बजे से सिटी उपकेंद्र और कोयल बाग कालोनी उपकेंद्र की आपूर्ति बंद कर दी गई।
दोनों उपकेंद्रों के बंद होने से उससे जुड़े क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान रहे। विभाग की ओर से एक फीडर की लाइन को शिफ्ट करने के बाद सोमवार दोपहर डेढ़ बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली लाइन बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। वहीं सुबह से बिजली गायब होने से सरकारी कार्यालयों में कार्य प्रभावित हुआ। अवर अभियंता केपी सिंह ने बताया कि जब तक बिजली लाइन पूरी तरह शिफ्ट नहीं हो जाती, कार्य चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी बिजली लाइन पर काम किया जाना है। इससे शहर में बिजली आपूर्ति में व्यवधान पड़ सकता है।