फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   1761 council schools headmaster not

1761 परिषदीय स्कूलों में प्रधानाध्यापक नहीं

Wed, 20 Jul 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Wed, 20 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
1761 council schools headmaster not
;e - फोटो : Getty

हरदोई। जिले के 1761 परिषदीय स्कूल प्रधानाध्यापक विहीन हैं। सहायक अध्यापकों या पड़ोसी गांव के प्रधानाध्यापक के भरोसे काम चलाया जा रहा है। इनमें पांच साल मेें बने आठ सौ से अधिक प्राथमिक स्कूलों में तो अभी प्रधानाध्यापक के पद ही सृजित नहीं हुए। प्रधानाध्यापकों की कमी से स्कूलों की व्यवस्था संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन


जिले मेें 3858 परिषदीय स्कूल हैं। इसमें प्राथमिक 2833 और जूनियर विद्यालय 1025 हैं। पिछले पांच साल में 837 परिषदीय स्कूल भवन बने। इन स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती तो कर दी गई लेकिन प्रधानाध्यापक के पद अभी तक सृजित नहीं किए गए। इसके अलावा पुराने 539 प्राथमिक स्कूलों में भी प्रधानाध्यापक नहीं हैं। उच्च प्राथमिक स्कूलों का भी यही हाल है। 385 स्कूलों में प्रधानाध्यापक नहीं हैं। ऐसे कुछ स्कूलों में सहायक अध्यापक के पास चार्ज है और कुछ का चार्ज आस पड़ोस के स्कूल के प्रधानाध्यापक को दिया गया है। प्रधानाध्यापक न होने से एमडीएम सहित अन्य काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में बीएसए डा. मसीहुज्जमा का कहना है कि हर साल शिक्षक रिटायर होते हैं और लंबे समय से शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई है। इस कारण प्रधानाध्यापकों के पद रिक्त हैं। नए बने स्कूलों में भी पद सृजन शासन से ही होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3102 नए अध्यापक मिले
जिले को 3102 नए शिक्षक मिले हैं। इसमें प्रदेश भर में हुई 72825 शिक्षकों की भर्ती में 2604 शिक्षकों की जिले में नियुक्ति हुई थी। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान व गणित विषय के लिए 498 शिक्षक नियुक्त हुए हैं। 4096 शिक्षामित्र सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed