फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   175 meters of road could not be built in 11 years

11 साल में 175 मीटर सड़क नहीं बन सकी

Thu, 03 Feb 2022 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
175 meters of road could not be built in 11 years
सवायजपुर। कस्बे में ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए गौरखेड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण 11 साल पूर्व हुआ था। इसके बाद से अब तक यहां सुविधाओं के न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस अंतराल में तीन दलों की सरकारें बनीं, लेकिन 175 मीटर सड़क नहीं बनी। इसके चलते हाईवे से अस्पताल तक लगा खड़ंजा भी अब जर्जर हो गया है। बता दें कि प्रदेश के महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने अस्पताल को गोद लिया था।
विज्ञापन

उनके निर्देश पर पीडब्ल्यूडी निर्माण इकाई प्रथम के एई ने उक्त सड़क की माप कराकर जल्द निर्माण कराने की बात कही थी, लेकिन निर्माण नहीं हो सका।
इस रोड पर करीब आठ लाख तीस हजार रुपये का खर्च आना है।
अस्पताल इलाज के लिए आए मुख्तार अहमद निवासी सुरजूपुर दुर्जना, उधरनापुर के रामकुमार, गौरखेड़ा के लज्जाराम, खंहरिया की पुष्पलता ने बताया कि जर्जर मार्ग से बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से जल्द निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed