{"_id":"5c61bec6bdec224bd41e292a","slug":"171549909702-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसाधनों से युक्त की जाएंगी नगर की गौशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसाधनों से युक्त की जाएंगी नगर की गौशालाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। पालिका बोर्ड की बैठक सोमवार को पालिका कार्यालय परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन हबीब अहमद ने की। बैठक में अस्थाई गोशालाओं में संसाधन बढ़ाने के लिए प्रस्ताव रखे गए, साथ ही 14वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि को विकास कार्यों पर खर्च करने पर चर्चा की गई।
बैठक में 24 दिसंबर की बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई।
साथ ही साल 2018-19 के आय-व्यय ब्योरे को स्वीकृति दी गई। बैठक में 14वें वित्त आयोग के द्वितीय किस्त से प्राप्त होने वाले 75 लाख 72 हजार की कार्ययोजना बनाने पर सभासदों ने सहमति जताई। साथ ही वार्डों में छिड़काव के लिए कीटनाशक दवाओं की खरीद, जलकल विभाग के लिए क्लोरीन की खरीद का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा बैठक में अस्थाई गोशाला में मवेशियों के चारा, शेड, जाल, बोरिंग व पाइप लाइन आदि के कार्य कराने व मवेशियों की देखभाल के लिए मानदेय पर चार कर्मचारी रखे जाने का प्रस्ताव भी सहमति से पास हुआ। एक लाख रुपये तक का काम कराने के लिए बोर्ड ने पालिकाध्यक्ष को अधिकृत किया। बैठक का संचालन ईओ उमेश कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर सभासद प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, सईद अहमद, रोहित व वकील आदि मौजूद रहे।