{"_id":"5c2297d8bdec2256e517e8a3","slug":"161545770968-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाव ताप रहे व्य क्त को डग्गामार बस ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलाव ताप रहे व्य क्त को डग्गामार बस ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।
थाना पालीमुकीमपुर के गांव हरदोई में शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे ठंड से बचने के लिए सड़क किनारे अलाव जलाकर ताप रहे एक व्यक्ति को डग्गामार बस ने रौंद दिया, जबकि अलाव ताप रहे कई अन्य लोग बचकर भागते समय सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर घायल हो गए।
हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक भी हुई।
बताते हैं कि गांव हरदोई में कुछ ग्रामीण ठंड से बचने के लिए सड़क किनारे अलाव जलाकर बैठे हुए थे, तभी दिल्ली की ओर से सवारियों से भरी डग्गामार बस अलाव ताप रहे लोगों पर चढ़ती नजर आई।
यह देखकर अलाव घेरकर बैठे लोग उठकर भागे तो गड्ढों में जा गिरे जबकि हरदोई निवासी सरमन सिंह पुत्र बाबू सिंह बस के पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आननफानन अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पालीमुकीमपुर थाने से फोर्स मौके पर पहुंच गई। लोगों का आरोप है कि डग्गामार वाहनों से आए दिन हादसा होता है।
पुलिस के संरक्षण में डग्गामार बसें चल रही हैं। इसी बात पर पुलिस से लोगों की जमकर नोकझोंक हुई। कुछ दूरी पर ही इस बस को पकड़ लिया गया।
- डग्गामार बसों के संचालन की जानकारी नहीं है। अभियान चलाकर बिना परमिट के दौड़ रही बसों का संचालन बंद कराया जाएगा। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर संबंधित बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - प्रशांत सिंह, सीओ।