{"_id":"5b351c244f1c1bf36e8ba6f9","slug":"161530207268-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लही के पास माइनर पटरी काटी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लही के पास माइनर पटरी काटी, रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पिहानी(हरदोई)। बूढ़ागांव के बाद बुधवार की रात कुल्लही गांव के पास किसानों ने माइनर की पटरी काट दी। इससे रात भर पानी बहता रहा। सुबह आस पास के खेत पूरी तरह जलमग्र हो गए। सुबह ग्रामीणों ने पटरी बांधने की कोशिश की, पानी के तेज बहाव के चलते यह सफल नहीं हो सके।
जानकारी पर सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। विभाग के कर्मचारियों ने माइनर की पटरी की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। जेई मयंक त्रिपाठी ने बताया कि पटरी बंधवाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। निजी स्वार्थ के चलते आस पास के लोगों ने ही माइनर पटरी काटी है।
विज्ञापन
जेई ने बताया कि कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कुल्लही के पास माइनर की पटरी काटी, रिपोर्ट दर्ज
- खेत की सिंचाई के लिए अज्ञात ने काटी पटरी
- जेई की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट