{"_id":"597b7dcb4f1c1baa348b4848","slug":"161501265355-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन माफियाओं ने शिकायत करने वाले कोटेदार को गोदाम पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन माफियाओं ने शिकायत करने वाले कोटेदार को गोदाम पर पीटा
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरपालपुर। क्षेत्र के कुछ कोटेदारों ने तीन दिन पहले एसडीएम से गोदाम में घटतौली किए जाने की शिकायत की थी। शुक्रवार को गोदाम पहुंचे एक शिकायतकर्ता को नाराज राशन माफियाओं ने पीट दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर जांच कराई। जांच में राशन की बोरियों में राशन कम मात्रा में पाया गया। नायब तहसीलदार ने कहा कि वह जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेंगे।
ब्लॉक के तीन कोटेदारों ने कुछ दिन पहले एसडीएम सवाजयपुर से कस्बे की गोदाम में घटतौली की शिकायत की थी। शुक्रवार को गोदाम पहुंचे शिकायतकर्ता व धनियामऊ के कोटेदार कैलाश यादव के साथ गोदाम पर कथित राशन माफियाओं ने मारपीट की। इसकी जानकारी मिलने के बाद एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यान के निर्देश पर नायब तहसीलदार आशीष सिंह जांच करने के लिए गोदाम पहुंच गए। नायब तहसीलदार ने राशन की कई बोरियों की तौल कराई, इस दौरान हर बोरी में 5 से 7 किलो गेहूं और चावल कम निकला। नायब तहसीलदार आशीष सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी। इधर मारपीट के बाद पीड़ित कोटेदार ने पुलिस में शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र शुक्ला ने बताया दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया है। वहीं एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यान ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- शिकायत करने वाले कोटेदार को गोदाम पर पीटा
- कोटेदारों ने की थी गोदाम पर घटतौती की शिकायत
- नायब तहसीलदार की जांच में शिकायत सही निकली