फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   1,582 kg rice bran oil worth Rs 2.21 lakh seized

Hardoi News: 2.21 लाख मूल्य का 1,582 किलोग्राम राइस ब्रान ऑयल सीज

Sun, 24 May 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
1,582 kg rice bran oil worth Rs 2.21 lakh seized
फोटो 17: राइस ब्रान ऑयल की केन सील करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी मान सिंह। संवाद
बेनीगंज। नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने राइस ब्रान ऑयल को संदिग्ध होने पर सीज कर दिया। टीम ने 33 केन में रखे करीब 1,582 किलोग्राम राइस ब्रान ऑयल को पकड़ा है। सीज किए गए राइस ब्रान ऑयल का बाजार मूल्य करीब 2,21,760 रुपये बताया गया है। ऑयल के सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

नगर के संडीला-बेनीगंज मार्ग पर आरके ट्रेडर्स के नाम राइस ब्रान विक्रेता की दुकान है। रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी मान सिंह के नेतृत्व में टीम उपेंद्र द्विवेदी के आरके ट्रेडर्स पर आई। छापेमारी की भनक लगते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। आसपास के दुकानदार दुकान बंद कर मौके से निकल गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आरके ट्रेडर्स के यहां संदिग्ध प्रतीत होने पर 33 प्लास्टिक की केन में रखा राइस ब्रान ऑयल सीज किया गया है। राइस ब्रान ऑयल के सैंपल भी लिए गए हैं। प्रयोगशाला में जांच के लिए भिजवाए जा रहे हैं। प्रयोगशाला की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि एक प्लास्टिक की केन में औसतन 48 किलोग्राम राइस ब्रान ऑयल भरा था। 33 केन में वैसे तो 1,584 किलोग्राम राइस ब्रान ऑयल था, इसमें से सैंपल भी लिया गया है। सभी 33 केन को सीज करते हुए 1,582 किलोग्राम राइस ब्रान ऑयल को सीज कर दिया गया है। सीज किए गए ऑयल को आरके ट्रेडर्स के संचालक की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed