{"_id":"5c61be70bdec224be317ee74","slug":"151549909616-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की मौजूदगी में गढ्ढे में उड़ेल दी 33 लाख रुपये की बियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की मौजूदगी में गढ्ढे में उड़ेल दी 33 लाख रुपये की बियर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। राजस्व और आबकारी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में 33 लाख रुपये की बीयर गड्ढे में उड़ेल दी गई। एक्सपायरी डेट की इस बीयर का निस्तारण करने के लिए शासन स्तर से कमेटी का गठन किया गया था।
आम तौर पर कांच की बोतल में आने वाली बीयर को छह माह के लिए उपयोगी माना जाता है, जबकि केन में आने वाली बीयर को एक वर्ष तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बाद इसे एक्सपायरी मानते हुए इसका इस्तेमाल न करने का नियम है। आबकारी विभाग की ओर से लाइसेंसी दुकानों को बीयर आवंटित की जाती है। दुकानों से बीयर की बिक्री न होने पर इन्हें एक स्थान पर एकत्र कर लिया जाता है। बाद में शासन स्तर से निर्देश मिलने पर इसे नष्ट कराया जाता है।
जनपद में वित्तीय वर्ष 2016-17 और 2017-18 के दौरान एक्सपायरी हुई बीयर को नष्ट कराने के लिए शासन ने आबकारी उपायुक्त जयनेंद्र उपाध्याय, एसडीएम सदर ओपी गुप्ता और जिला आबकारी अधिकारी मनोज गौतम की टीम गठित की थी। सोमवार शाम उक्त टीम ने एक्सपायरी डेट की बीयर सरकुलर रोड पर बेला ताली के निकट गड्ढे में उड़ेल दी। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि यह सामान्य प्रक्रिया है और शासन के निर्देश पर कार्रवाई की जाती है।