फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   1434 candidates left the exam

1434 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 28 Mar 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
1434 candidates left the exam
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में सोमवार को 87 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के विषयों में हाईस्कूल के 47,870 और इंटरमीडिएट के 12,604 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

इनमें से दोनों कक्षाओं के 52,910 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। हाईस्कूल की पहली पाली में चिकत्रकला परीक्षा में 47,192 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6,130 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 41,062 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

इसी पाली में रंजनकला की परीक्षा में केवल एक ही परीक्षार्थी ने पंजीकरण कराया था, उसने परीक्षा भी दी। हाईस्कूल की दूसरी पाली में कंप्यूटर की परीक्षा में 677 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे। 624 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

53 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। इंटरमीडिएट की पहली पाली में भूगोल की परीक्षा में 8,563 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 7,527 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस विषय के 1,036 परीक्षार्थी परीक्षा देने केंद्रों पर नहीं पहुंचे।

इंटर की दूसरी पाली में वाणिज्य वर्ग की व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा में 3,696 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 345 परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा से किनारा कर लिया। दोनों पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 1,434 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed