फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   143 corona patient found

143 कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 17 Jan 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
143 corona patient found
वैक्सीनेशन बूथ पर टीका लगवाते रमेश - फोटो : HARDOI
हरदोई। लोग सावधानियां नहीं बरत रहे हैं, इसके कारण कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सर्वाधिक 143 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ सक्रिय केस 823 हो गए हैं। एक हजार केस होने पर जिला कोरोना की ए श्रेणी में आ जाएगा। ऐसे में पाबंदियां भी बढ़ सकती हैं। इसके बाद भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा। मास्क का प्रयोग भी कम लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े भले ही भयावह हैं लेकिन अभी लोगों में इसका कोई खास खौफ देखने को नहीं मिल रहा। पिछले चार दिन से लगातार 100 से ज्यादा संक्रमित जिले में मिल रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी विभाग ने 143 नए संक्रमितों की सूची जारी की है। इसके बाद भी शहर की सड़कों, पार्कों, बाजारों और मॉल सभी जगह लोग बेपरवाह नजर आए। इतना ही नहीं, अस्पताल परिसरों में भी मरीजों और उनके तीमारदारों ने सोशल डिस्टेेंसिंग और मास्क की आवश्यकता नहीं समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कराई जांच, लगवाए टीके
बढ़ते संक्रमण के बीच जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण की जांच और उससे बचाव के लिए टीके लगवाने वालों की संख्या काफी रही। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी, पीएचसी व अन्य बूथों पर टीकाकरण जारी रहा। स्कूल परिसर में भी टीकाकरण कैंप लगे।

अस्पताल में भी लापरवाही बरत रहे लोग
गंभीर मरीजों से दिन भर पटे रहने वाले जिला अस्पताल परिसर में भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। यहां भी कोविड प्रोटोकॉल को नजरअंदाज कर लोग भीड़ में बिना मास्क धक्का-मुक्की करते देखे जा रहे हैं। सोमवार को भी ऐसा ही नजारा जिला महिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर देखा गया। यहां पर्चे की लाइन में लगे मरीज और तीमारदार कोविड प्रोटोकॉल को भूल बैठे। न दो गज दूरी और न मास्क को जरूरी समझा।
बिना मास्क फर्राटा भरते रहे बाइकर्स
शहर की सड़कों पर बिना मास्क बाइकर्स फर्राटा भरते रहे। यातायात व्यवस्था में लगे कर्मचारी खुद भी मास्क लगाए नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed