{"_id":"594fb9c24f1c1b09178b4788","slug":"141498397122-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में विवाहिता की मौत, ससुरालीजनों की पिटाई से मौत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके में विवाहिता की मौत, ससुरालीजनों की पिटाई से मौत का आरोप
Updated Sun, 25 Jun 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के पनिहईया गांव मायके में महिला की शनिवार देर रात मौत हो गई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में महिला का ससुराल है। पांच दिन पहले ससुर व देवर महिला को मायके में छोड़कर गए थे। उसकी पीठ व उंगलियों में काफी चोटें थीं। उसका इलाज चल रहा था। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों की पिटाई से गंभीर चोटें आने पर महिला की मौत होने का आरोप लगाया है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के पनिहइया निवासी रामपाल ने बेटी ममता (22) की शादी करीब दो साल पहले मोहल्ला नई बस्ती निवासी सुखविंद पुत्र राजाराम के साथ की थी। उसके नौ माह की एक बेटी है। रामपाल ने बताया कि शादी के दौरान सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। करीब एक साल से ससुरालीजन बाइक की मांग करने लगे थे। आर्थिक स्थित का हवाला देकर उनकी मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद से ससुरालीजन ममता को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे थे। इस संबंध में बेटी ने कई बार फोन पर उससे शिकायत की। इस पर बेटी का समझा बुझाकर शांत कर दिया था। इसके बाद भी ससुरालीजन उसे मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे थे। रामपाल ने बताया कि 20 जून को ससुर व देवर बेटी को मारपीट कर मायके छोड़ गए थे। बताया कि बेटी क ी पीठ व अंगुलियों में काफी चोटें थी। उसका कस्बा के निजी डॉक्टर से इलाज शुरू कराया था। शनिवार देर रात ममता की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की जा रही थी। तब तक मौत हो गई। रविवार को मृतका के भाई हरिनाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मायके पक्ष के लोगों ने पिटाई से गंभीर चोटें आने से ममता की मौत होने का आरोप लगाया है। मृतका के पति का कहना है कि काफी समय से बीमार रहती थी। इलाज कराया जा रहा था। वह मर्जी से मायके गई थी। मृतका के भाई ने थाने में तहरीर दी है। एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- मायके में विवाहिता की मौत
- ससुरालीजनों की पिटाई से मौत का आरोप
- पिहानी के मोहल्ला नई बस्ती में है ससुराल
- पांच दिन पहले ससुर, देवर मायके छोड़ गए थे