फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   14 laborers deteriorated due to gas leak, one dead

गैस रिसाव से 14 मजदूरों की बिगड़ी तबीयत, एक की मौत

Sat, 24 Oct 2020 04:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
14 laborers deteriorated due to gas leak, one dead
फोटो-28-फैक्ट्री गेट पर मृतक के परिजनों से वार्ता करते एसडीएम संडीला मनोज कुमार श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : HARDOI
संडीला (हरदोई)। संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कीटनाशक बनाने वाली फैक्ट्री में रखरखाव के दौरान गैस का रिसाव हो गया। इससे फैक्टरी में काम कर रहे 14 मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर दो का उपचार कराया गया, इनमें से एक की मौत हो गई। घटना से नाराज मृतक के परिजनों ने फैक्टरी गेट पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रशासन के हस्तक्षेप से फैक्टरी प्रबंधन ने मृतक आश्रितों को नौ लाख रुपये की सहायता की घोषणा की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन

संडीला के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में कीटनाशक (पेस्टीसाइड्स) बनाए जाते हैं। गुरुवार की शाम वहां साफ-सफाई का कार्य चल रहा था। परिसर में लगे विभिन्न पाइप्स की भी सफाई हो रही थी। इन्हीं में से एक पाइप से गैस रिसाव हुआ और चपेट में आकर 14 मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद 12 मजदूरों को तो राहत मिल गई, लेकिन बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर निवासी रामौतार (40) पुत्र बोधराज और कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रिठवे निवासी राजू पुत्र सहजराम की स्थिति गंभीर हो गई।
विज्ञापन

दोनों को सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में जलन हो रही थी। उन्हें संडीला के अस्पताल में दिखाया गया और फिर रात नौ बजे तक फैक्टरी में ही रखने के साथ दवाई दी। आरोप है कि हालत बिगड़ने पर कंपनी की एंबुलेंस से रामऔतार को उसके गांव भेज दिया गया। देर रात रामऔतार की हालत और बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। इस पर परिजन शव लेकर फैक्टरी गेट पर पहुंच गए और मुआवजे की मांग को लेकर अन्य मजदूरों के साथ धरने पर बैठ गए। साथ ही किसान यूनियन नेता राजेश सिंह भी मौके पर पहुंचकर मुआवजे की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा बढ़ने पर एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव, सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव, कोतवाल एसपी शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने परिजनों से वार्ता करने के बाद फैक्टरी प्रबंधन से बात की। फैक्टरी के महाप्रबंधक अजय भटनागर ने बताया कि मृतक की पत्नी सुनीता को पांच लाख रुपये और पुत्रियों कल्पना व वंदना के नाम से दो-दो लाख रुपये की एफडी दी जाएगी। मृतक के पुत्र रक्षित की शिक्षा का खर्च फैक्टरी उठाएगी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती राजू के उपचार का भी पूरा खर्च फैक्टरी उठाएगी। महाप्रबंधक का यह भी कहना है कि फैक्टरी में कोई गैस रिसाव नहीं हुआ है। पुराने पाइप की सफाई के दौरान घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed