{"_id":"2743879523f5d9ad6f0a06b6984e83d3","slug":"14-block-headquarters-will-be-counting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 ब्लाक मुख्यालयों पर होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 ब्लाक मुख्यालयों पर होगी मतगणना
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। प्रधान के उपचुनाव की मतगणना 14 ब्लाक मुुख्यालयों पर होगी। मतगणना स्थल पर 17 थाना प्रभारी व 59 एसआई सहित भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि मतगणना स्थल पानी की बोतल, स्याही की डिब्बी, ज्वलनशील पदार्थ, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू/गुटका आदि नहीं ले जा सकेंगे। मतगणना केंद्र पर मोबाइल आदि भी प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना स्थल पर लगा पुलिस बल दंगा निरोधक उपकरण के साथ तैनात रहेगा। मतगणना के बाद विजय जुलूस भी प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
बीईओ हरपालपुर से रखेंगे अहिरोरी पर नजर
हरदोई। कछौना ब्लाक के बीईओ धर्मेंद्र कुमार पड़ोस के ब्लाक अहिरोरी का प्रभार देख रहे थे। मगर बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने हरपालपुर ब्लाक के बीईओ मनोज कुमार सिंह को ब्लाक अहिरोरी का प्रभार दे दिया है। अब हरपालपुर मुख्यालय के बीईओ बीच के तीन ब्लाक को छोड़कर चौथे ब्लाक अहिरोरी पर नजर रखेंगे। इस संबंध में सोमवार को बीएसए की ओर से आदेश निर्गत हो गए है।
विज्ञापन