फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   135 center for up board exam

135 केन्द्रों पर परीक्षा देंगे जिले के 90162 परीक्षार्थी

Fri, 28 Jan 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
135 center for up board exam
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्रों की अंतिम सूची जारी हो गई है। परिषद ने जिले के 90162 परीक्षार्थियों के लिए 135 केंद्र तय किए हैं। केंद्रों के निर्धारण में कोविड प्रोटोकाल का विशेष ध्यान रखा गया है। परीक्षार्थियों के बीच पर्याप्त दूरी सुनिश्चित करने के लिए इस बार केंद्रों की संख्या में विस्तार किया गया है।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2021-22 की यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 90,162 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। प्रत्येक परीक्षार्थी को केंद्र पर 36 वर्ग फीट की दूरी के नियम के आधार पर सीटों का वितरण करना है। इसके लिए परिषद ने 135 केंद्र निर्धारित किए हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों की संख्या कम होने के बावजूद केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

सभी केंद्र के कक्षा कक्ष, फर्नीचर, प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव की व्यवस्था, सीसीटीवी, वॉइस रिकॉर्डर, कंप्यूटर, जनरेटर एवं पेयजल जैसी व्यवस्थाओं का सत्यापन कराया जा चुका है। कोरोना के चलते इस वर्ष करीब पांच हजार परीक्षार्थी कम हुए हैं। इसके बावजूद कोविड-19 प्रोटोकॉल के बेहतर अनुपालन के लिए पिछले वर्ष की अपेक्षा 2 केंद्र अधिक बनाए गए हैं। पिछले वर्ष 133 परीक्षा केंद्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि बोर्ड से निर्धारित सभी परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की चूक ना हो इसके लिए टीम बनाकर तैयारियां परखी जाएंगी।

परीक्षा केंद्र नहीं बन सके 22 विद्यालय
परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल 22 विद्यालय परिषद द्वारा जारी अंतिम सूची से बाहर हो गए हैं। इनमें वैदिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हरदोई, नेहरू इंटर कॉलेज हरियावां, बैजनाथ इंटर कॉलेज बजेहरा, स्नेही देवी इंटर कॉलेज दहियावां, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज भवानीखेड़ा, राजबहादुर इंटर कॉलेज लोनार, श्री दीनानाथ विद्यापीठ इंटर कॉलेज नीभापुर, देशराज सिंह यादव इंटर कॉलेज शाहाबाद, रामसागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथनापुर, न्यू आदिल इंटर कॉलेज मलैया, आरपी इंटर कॉलेज झरसा रसूलपुर, गुरुप्रसाद उत्तर माध्यमिक विद्यालय खैरूद्दीनपुर मल्लावां, आरपी पब्लिक इंटर कॉलेज भिठाई, बाबा बंधु राम इंटर कॉलेज टडियावां, बाबू राम इंटर कॉलेज धोंधी, सरस्वती ज्ञान मंदिर उत्तर माध्यमिक विद्यालय मॉडर, एसआरबी पब्लिक इंटर कॉलेज महोलिया शिवपार, वीएस पब्लिक स्कूल कुरसठ, मां यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली, गुरुकुल कन्या इंटर कॉलेज शाहाबाद, गीता इंटर कॉलेज कल्यानमल, रघुवीर सिंह पब्लिक स्कूल हरपालपुर परीक्षा केंद्रों को सूची से बाहर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed