फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   सिर्फ सात लाख वोटर गाइडों का इंतजाम कर पाया प्रशासन

सिर्फ सात लाख वोटर गाइडों का इंतजाम कर पाया प्रशासन

Thu, 18 Apr 2019 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
सिर्फ सात लाख वोटर गाइडों का इंतजाम कर पाया प्रशासन
मतदान को लेकर जिले के 28 लाख मतदाताओं की जिज्ञासाओं को शांत कराने के लिए जिले के निर्वाचन कार्यालय में सिर्फ सात लाख वोटर गाइडें ही उपलब्ध कराई जा सकीं हैं। अधिकारियों की माने तो एक परिवार में एक वोटर गाइड पहुंचाए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


आयोग ने प्रत्येक जिले के निर्वाचन कार्यालय को निर्देशित किया था कि वोटरों को 29 अप्रैल को मतदान के दिन मतदान से संबंधित किसी समस्या का सामना न करना पड़ा या फिर बूथ पर व्यवस्थाओं को लेकर उनमें कोई उलझन न रह जाए।
विज्ञापन


इसको लेकर वोटर गाइडों को मतदाताओं के घर बीएलओ के माध्यम से भिजवाया जाना था। निर्वाचन कार्यालय में गुरुवार को वोटर गाइडें पहुंच भी गई हैं लेकिन उनकी संख्या सिर्फ सात लाख बताई गई है जबकि जिले में वोटरों की संख्या करीब 28 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि एक परिवार में औसतन चार लोग माने गए हैं जिसके चलते एक परिवार में एक वोटर गाइड वितरित करा दी जाएगी। बीएलओ को वोटर पर्चियों के साथ इसे वितरित करने के निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। यदि और जरूरत पड़ी तो वोटर गाइडों की मांग की जाएगी।

सिर्फ सात लाख वोटर गाइडों का इंतजाम कर पाया प्रशासन

जिले की आठ विधानसभाओं में हैं 28 लाख वोटर
अधिकारी बोले एक परिवार में पहुंचाई जाएंगी एक वोटर गाइड
मतदान के दिन न हो मतदाता परेशान, गाइड में दी गई जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed