{"_id":"5c630c16bdec22737e6b03e1","slug":"131549995030-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय में शिक्षा की गुणवता में किया जाए सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय में शिक्षा की गुणवता में किया जाए सुधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज। बीईओ सोमनाथ विश्वकर्मा ने सोमवार को बीआरसी पर ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास खंड के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दें।
उन्होंने कहा कि अध्यापकों का प्रशिक्षण गुरुवार से दो चरणों में शुरू किया जा रहा है। इसमें कक्षा एक व दो में पढ़ाने वाले शिक्षकों और कक्षा तीन से पांच तक में पढ़ाने वाले शिक्षकों को अलग-अलग प्रशिक्षण दिया जाए। प्रशिक्षक सरिता कुशवाहा, सतीश, निधि सोनी और हरदीप प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के टीएलएम की सामग्री पहुंच गई है। इसमें 132 विद्यालयों के 264 शिक्षक और शिक्षामित्र शामिल होंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करना है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि कंपोजिट ग्रांट से विद्यालयों की रंगाई-पुताई कराएं। जिन विद्यालयों में कार्य नहीं कराया गया, उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए। जिन विद्यालयों ने अभी तक कार्य नहीं कराया है, वह एक सप्ताह में काम पूरा करा लें। अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एनपीआरसी को निर्देशित किया कि विद्यालय के अक्रियाशील शौचालयों की सूची कारण सहित उपलब्ध कराएं। बैठक में सभी एनपीआरसी मौजूद रहे।