{"_id":"5bdc8c9dbdec2269b96c90cd","slug":"121541180573-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक कल्याण की योजनाओं से हर जरुरतमंद को मिला लाभ : मोहसिन रजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक कल्याण की योजनाओं से हर जरुरतमंद को मिला लाभ : मोहसिन रजा
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक कल्याण की योजनाओं से हर जरूरतमंद को मिला लाभ : मोहसिन रजा
हरदोई। भाजपा की हरदोई लोकसभा क्षेत्र की संचालन समिति की बैठक शुक्रवार को रसखान प्रेक्षागृह में हुई। बैठक में प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से 125 से अधिक लोक कल्याण की योजनाओं का संचालन किया गया है। इसका लाभ नगरीय और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हर जरूरतमंद को मिला है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि पार्टी की ओर से संगठन की मजबूती के लिए विभिन्न कार्यक्रम तय किए गए हैं। जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू ने कहा कि पार्टी नेतृत्व की ओर से जो भी अभियान कार्यकर्ताओं के लिए दिए गए, उनमें हरदोई में सबसे अच्छा कार्य हुआ है। बैठक में विधायक रजनी तिवारी और श्यामप्रकाश के अलावा लोकसभा संचालन समिति, विधानसभा संचालन समिति व क्षेत्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। लोकसभा क्षेत्र के संयोजक अशोक सिंह, लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी अतुल दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, इंजीनियर अवनीश सिंह, अखिलेश पाठक, श्रीपाल वर्मा आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
मेरी बात से ठेस लगी हो तो माफ करें : श्रीकृष्ण शास्त्री
जिलाध्यक्ष के पद से हटने के बाद पहले आयोजन में पहुंचे श्रीकृष्ण शास्त्री अपने संबोधन में कई बार भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि राजीव रंजन मिश्र को छोड़ दें तो जिले में कोई भी भाजपा जिलाध्यक्ष अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि अगर जिलाध्यक्ष के नाते कही गई किसी बात से कोई ठेस पहुंची हो तो माफ कर दें। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग देने की बात कही।