{"_id":"59beb6674f1c1b9c688b5162","slug":"12-people-injured-in-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस खाई में पलटी, 12 लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस खाई में पलटी, 12 लोग घायल
हरदाेई
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
घायल यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर रविवार दोपहर सवारियों से भरी प्राइवेट बस दूसरी बस को ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और राहगीरों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। घटना के एक घंटे बाद भी पुलिस और एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंचीं। इससे लोगों में रोष दिखा।
विज्ञापन
एक प्राइवेट बस रविवार दोपहर लखनऊ की ओर जा रही थी। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशरफाबाद मोड़ पर बस ने दूसरी प्राइवेट बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान बस खंती में पलट गई। हादसे में बघौली थाना क्षेत्र के बेहटा मुर्तजाबक्श निवासी नवी हसन (32), कछौना थाना क्षेत्र के बालामऊ निवासी रमजानी (50), उनकी पत्नी जमीला (42), बघौली थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी मटरु (35), उनकी पत्नी माधुरी (33) और पुत्र मुकेश (15), बघौली चौराहा निवासी सत्यप्रकाश (45), उनकी पत्नी कमला देवी (42), रोहाई निवासी बलराम (45), अंटवा निवासी जदुरानी (55) पत्नी विश्राम, गिरिजा (30) पत्नी गुड्डू, सुरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत केहरमऊ निवासी विनोद (32) और उनकी पत्नी पिंकी घायल हो गईं। घायलों को लोगों ने निजी वाहनों से इलाज के लिए हरदोई भेजा।
विज्ञापन
नशे में थे चालक-परिचालक
बस में सवार नवी हसन, जमीला आदि ने बताया कि चालक और परिचालक नशे में थे। यात्रियों के मना करने के बाद भी तेज रफ्तार से बस चला रहा था। घटना के बाद चालक और परिचालक भाग गए।
विज्ञापन
यूपी 100 और एंबुलेंस डेढ़ घंटे बाद पहुंची
घटनास्थल से ही ग्रामीणाें और राहगीरों ने यूपी 100 को जानकारी दी। कुछ लोगों ने सुरसा थाना प्रभारी को भी घटना से अवगत कराया। इसके बाद एंबुलेंस सेवा को भी फोन किया गया। लेकिन डेढ़ घंटे तक कोई नहीं पहुंचा। किसी ने पुलिस अधीक्षक को फोन किया तो पुलिस सक्रिय हुई।