फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   12 days before marriage the girl hanged herself

Hardoi News: शादी से 12 दिन पहले युवती ने फंदे से लटककर दी जान

Wed, 31 May 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
12 days before marriage the girl hanged herself
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के मामपुर के मजरा आदमपुर में बरात आने से 12 दिन पहले युवती ने कमरे में कुंडे के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। 11 जून को युवती की बरात आनी थी। आत्महत्या की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं। मगर, गांव में चर्चा है कि युवती शादी से खुश नहीं थी, इस वजह से आत्महत्या कर ली हे।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मामपुर के मजरा आदमपुर निवासी रामसरन की 21 वर्षीय पुत्री प्रीति ने सोमवार की रात घर के कमरे में कुड़े से दुपट्टा का फंदा बनाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह जब परिजन उठे तो प्रीती को लटकता देख दंग रह गए। घर में सुबह सुबह चीख पुकार मच गई। आगामी 11 जून को प्रीति की बरात आनी थी, शादी के 12 दिन पहले आत्महत्या करने को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों की मानें तो प्रीति की शादी कहीं और तय होने से वह परेशान थी। इसी वजह से उसने आत्महत्या की है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष गंगेश शुक्ला का कहना है कि किसी तरफ से कोई आरोप नहीं लगे हैं।
विज्ञापन

बड़ी बहन की ससुरा से हो रही थी शादी
प्रीति की चार बहनें और दो भाई हैं। इसमें एक बहन एवं एक भाई बड़े हैं। मृतका की बड़ी बहन थाना अतरौली क्षेत्र के गांव गोनी गोड़वा में शादी हुई थी। बड़ी बहन ही प्रीति की शादी अपनी ससुराल गोनी गोड़वा से करा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed