{"_id":"64ab00733c61ddbece0950e4","slug":"12-blocks-backward-in-providing-work-to-women-workers-hardoi-news-c-213-1-hra1001-391-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: महिला श्रमिकों के काम देने में 12 ब्लॉक पिछड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: महिला श्रमिकों के काम देने में 12 ब्लॉक पिछड़े
विज्ञापन
हरदोई। जॉब कार्डधारक परिवारों की महिलाओं को रोजगार देने में जनपद की स्थिति कम चल रही है और 30.28 प्रतिशत ही रोजगार दिया जा सका है। ऐसे ही 12 विकास खंडाें में भी महिला श्रमिकों को काम देने में पिछड़ गए हैं।
मनरेगा में जॉब कार्डधारक परिवार की महिला श्रमिकों को सृजित मानव दिवस में 33 प्रतिशत काम दिए जाने की अनिवार्यता है। महिलाओं को काम देने में वैसे तो जिला ही पिछड़ा चल रहा है, लेकिन 12 विकासखंडों की स्थिति काफी पिछड़ी हुई है। सात विकास खंडों ने 33 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को रोजगार दिया है, फिर भी मानक पूरे करने की बात न बन पाई है। मनरेगा वेबपोर्टल पर अब तक 25,32,825 मानव दिवस सृजित किए गए हैं। इसमें महिलाओं की ओर से 7,67,001 मानव दिवस सृजित किए गए हैं। यह 33 प्रतिशत से कम है।
इनसेट
विकास खंडवार महिलाओं को दिया गया रोजगार (प्रतिशत में)
मनरेगा वेबपोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार माधौगंज में 16.62, टोडरपुर में 18.79, सुरसा में 20, हरपालपुर में 23.11, कोथावां में 25.21, मल्लावां में 25.24, कछौना में 25.46, बिलग्राम में 28.39, बेहंदर में 28.58, शाहाबाद में 29, भरखनी में 30.59 और हरियावां में 31.15 प्रतिशत ही महिलाओं को अब तक सृजित मानव दिवन में काम दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
जॉब कार्डधारक परिवार की महिलाओं को अधिक से अधिक से काम दिए जाने की जिम्मेदारी कार्यक्रम अधिकारियों को सौंपी गई है। कार्यक्रम अधिकारियों से कहा गया है कि महिलाओं को कम मेहनत वाले कार्यों पर रोजगार अवश्य दिलाया जाए, फिर भी कई ब्लॉक पिछड़े हैं। इस पर कार्यक्रम अधिकारियों से इसके कारणों की जानकारी ली जाएगी।
- सौम्या गुरूरानी, सीडीओ