फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मोटर दुर्घटना केसों की सुनवाई के लिए खुलेगी नई कोर्ट

मोटर दुर्घटना केसों की सुनवाई के लिए खुलेगी नई कोर्ट

Fri, 05 Apr 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
मोटर दुर्घटना केसों की सुनवाई के लिए खुलेगी नई कोर्ट
हरदोई। जिले में मोटर दुर्घटना से संबंधित वादों की सुनवाई के लिए जल्द ही नई कोर्ट खुलेगी। परिवहन विभाग कोर्ट के निर्माण के लिए जिले में भवन तलाश रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को अपर जिलाजज ने एडीएम के साथ कलक्ट्रेट में भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अदालतों में लंबित मुकदमों के बोझ से परेशान वादकारियों को जल्द न्याय दिलाने के लिए हाईकोर्ट के निर्देश पर शासन ने प्रत्येक जिले में अलग से मोटर दुर्घटना क्लेम ट्रिब्यूनल खोलने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रदेश शासन ने पिछले नौ जनवरी को इसे हरी झंडी दे दी थी। शासन के निर्देश पर इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। ट्रिब्यूनल के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर जुटाने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग को सौंपी गई है। ट्रिब्यूनल की स्थापना हो जाने पर अदालतों में लंबित क्लेम पेटीशन के शीघ्र निस्तारित होने की उम्मीद है। अब वादकारियों को जल्द न्याय पाने में काफी सहूलियत मिलेगी। ट्रिब्यूनल में नियुक्त होने वाले पीठासीन अधिकारी को क्लेम पेटीशन की सुनवाई करनी होगी। अपर जिलाजज शिवमणि शुक्ल ने एडीएम संजय कुमार सिंह के साथ कलक्ट्रेट परिसर में जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के निकट स्थित भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान एआरटीओ दीपक कुमार शाह, सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी आरिफ अहमद अंसारी, कोर्ट मैनेजर अरविंद श्रीवास्तव आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed