फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   देखती रही पुलिस, कांग्रेसियों ने फूंक दिया सीएम का पुतला

देखती रही पुलिस, कांग्रेसियों ने फूंक दिया सीएम का पुतला

Sun, 10 Feb 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
देखती रही पुलिस, कांग्रेसियों ने फूंक दिया सीएम का पुतला
हरदोई। कांग्रेसियों ने नुमाइश चौराहे पर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चौराहे पर मौजूद पुलिस बल ने कांग्रेसियों से पुतला छीनने का प्रयास किया, लेकिन उनकी एक न चली। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन

रविवार को नघेटा रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह लोध ने कहा कि योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। बेरोजगार पलायन करने को मजबूर हैं। सरकार की छूट के कारण ही प्रदेश में कच्ची शराब कुटीर उद्योग का रूप धारण कर चुका है।
विज्ञापन

सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई, इसके बाद भी सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। महिला अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि सरकार महिलाओं को भी सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम साबित हुई है। मीडिया प्रभारी भुट्टो मियां ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में भय का वातावरण बना अपनी नाकामियों को छुपा रही है। बैठक में जिला प्रवक्ता अमलेंद्र त्रिपाठी व प्रभारी अनुसूचित जाति विनीत वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक के बाद कांग्रेसियों ने नुमाइश चौराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस से हुई हल्की झड़प के बाद कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर महासचिव अमीर अहमद, वृंदावन विहारी श्रीवास्तव, पवन गुप्ता, मुकेश, राजीव श्रीवास्तव, शिवकुमार गुप्ता, शिवकुमार सिंह, गोविंद सिंह, रियाज अहमद, मिथलेश कुमार व अवधेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed