{"_id":"8b927c0c2539b88348ec7a9d6b140922","slug":"11-zone-divided-into-48-sectors-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 जोन, 48 सेक्टरों में बंटा प्रथम चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 जोन, 48 सेक्टरों में बंटा प्रथम चरण
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान संपन्न कराने को
विज्ञापन
शामिल पांच ब्लाकों को 11 जोन और 48 सेक्टरों में बांटकर जिला प्रशासन ने
निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैयारियों का खाका खींच लिया है। यही नहीं
जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश मिश्र ने इसको लेकर 11 जोनल व 48
सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात कर उनको जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
प्रथम चरण को लेकर नौ अक्तूबर को मतदान होना है। प्रथम चरण में हरपालपुर, सांडी, बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां को शामिल किया गया है। जिसके तहत जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश मिश्र ने ब्लाकों को जोनों और सेक्टरों में बांट कर तैयारियों का खाका खींच लिया है, जिस पर अमल करने के लिए सरकारी मशीनरी जुट गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बिलग्राम विकास खंड को दो जोन और 11 सेक्टरों में विभाजित किया है, तो सांडी विकास खंड को भी दो जोन और नौ सेक्टरों में, हरपालपुर को तीन जोन व 11 सेक्टरों में, मल्लावां को दो जोन व सात सेक्टरों में और माधौैगंज को दो जोन व 10 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी जोनल मुख्यालय में एक एक जोन रिजर्व में भी रखा और सेक्टरों में एक सेक्टर रिजर्व में रखा है। इसके अलावा सभी जोन व सेक्टरों में अधिकारी नामित कर उनको जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी ने अब सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों को भी नामित कर उनको जिम्मेदारी सौंप दी हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी मिश्र ने इन सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों को नियुक्त कर उन्हें पोलिंग पार्टी प्रस्थान स्थल पर पहुंचकर समय से मतदान पार्टियों की रवानगी, मतदान समाप्ति के बाद मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में अपने पर्यवेक्षण में जमा कराने एवं निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने का दायित्व सौंपा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरपालपुर का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी सदर पप्पू गुप्ता, सांडी का डिप्टी कलक्टर पीसी लाल, बिलग्राम उप संचालक चकबंदी अमृत लाल शाहू, उप जिलाधिकारी शाहाबाद अशोक शुक्ला, एसडीएम संडीला अशोक प्रताप सिंह को नामित कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। दीप्ति देव यादव को रिजर्व में रखा गया है।