फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   100 meter daud me aakanksha awwal

बेहतरीन प्रदर्शन कर क्रीड़ा समारोह में प्रतिभा दिखाएं विद्यार्थी : डीएम

Tue, 18 Feb 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
100 meter daud me aakanksha awwal
फोटो- 04- प्रतियोगिता में दौड़ते छात्र। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर के केन सोसायटीज नेहरू पीजी कालेज का पांच दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह सोमवार से शुरू हो गया। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने एनसीसी कैडेट और परेड की सलामी लेने के बाद खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। पहले दिन 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ हुई। इसमें स्टेडियम की टीम की आकांक्षा तिवारी पहले स्थान पर रहीं। सीएसएन डिग्री कालेज की शिवानी सिंह दूसरे और आस्था सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

लखनऊ चुुंगी के निकट स्थित सीएसएन डिग्री कालेज पहुंचे डीएम पुलकित खरे ने परिसर में स्थापित चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। एनसीसी कैडेट की परेड की सलामी लेने के बाद गुब्बारे उड़ाए और बालक वर्ग की 100 मीटर रेस को हरी झंडी दिखाकर वार्षिक क्रीड़ा समारोह की शुरुआत की। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पांच दिवसीय क्रीड़ा समारोह में 37 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। वार्षिक क्रीड़ा समारोह में 12 महाविद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। महाविद्यालय से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण में सहयोग के लिए उन्होंने डीएम का आभार जताया। इस मौके पर डीएम, एसडीएम सदर राकेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दीपक वर्मा को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। क्रीड़ा प्रभारी प्रोफेसर राकेश सिंह भी मौजूद रहे। महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संदीप कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद में जयपाल और मानसी प्रथम
बालक वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में सीएसएन कालेज के ही जयपाल रावत प्रथम, श्यामजी कश्यप द्वितीय और शोभित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की लंबी कूद में आर्य कन्या महाविद्यालय की मानसी गुप्ता पहले स्थान पर रहीं। सीएसएन डिग्री कालेज की शिवानी सिंह दूसरे और सीएसएन कालेज की ही कल्पना तीसरे स्थान पर रहीं। पहले दिन सीएसएन कालेज और आईटीआई के बीच क्रिकेट मैच भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed