फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Youths burned Chinese goods.

युवाओं ने जलाए चाइनीज सामान

Tue, 18 Oct 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 18 Oct 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
Youths burned Chinese goods.
जलाए चाइनीज सामान - फोटो : अमर उजाला

चीन के भारत के प्रति पक्षपात पूर्ण रवैये से शहर के लोगों में आक्रोश है। मंगलवार दोपहर लोगों ने चंडी रोड पर चाइनीज सामान जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने दीपावली पर चाइनीज सामानों का प्रयोग नहीं करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से चीन के सामानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की। मोहल्ला चंडी रोड पर एकत्रित लोगों ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने इस बार दीपावली में चीन का सामान प्रयोग न करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


चीन का रवैया हमारे देश के प्रति सही नहीं है। वह पाकिस्तान का साथ देता है। ऐसे में किसी भी कीमत पर चाइनीज सामान का प्रयोग नहीं किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन करने वालों में अमित दक्ष, सचिन, मनीष, राहुल, आकाश, विनीत, मुन्ना, ताहिर, मनोज, रिंकू, राजू, सतीश, परविंदर, हरीश, टीटू आदि शामिल रहे।

चीन द्वारा बार-बार भारतीय सीमा में अतिक्रमण किया जाता है। चीन पाक का खुलेआम समर्थन करता है और भारत के लोग चीन का सामान खरीदकर उसकी आर्थिक रुप से मदद कर रहे हैं। देश के लोगों को अब चीन की चालाकी और अभद्रता का जवाब उसके सामान का बहिष्कार कर देना चाहिए।  डॉ. सतीश वर्धन, समाजसेवी
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं इस बार दीपावली पर चीन से बने किसी भी उत्पाद का प्रयोग नहीं करूंगी। यह सामान सस्ता तो होता है लेकिन टिकाऊ नहीं होता। इसके अलावा चीन का रवैया हमारे देश के प्रति बेहद चिंताजनक है। ऐसे देश का सामान प्रयोग करना उचित नहीं है।  डॉ. शशि शर्मा, शिक्षिका


दो हमारे देश के लिए दोस्ताना रवैया तक नहीं अपनाता। उस देश की बनी वस्तुओं को  वह क्यों खरीदें। जिस तरह से देश भारत को समय समय पर धमकाता रहता है। उसे  देखते हुए देश में चीन के आइटमों पर प्रतिबंध लगना चाहिए। राजेश कुमार यादव, प्रधानाचार्य मारवाड़ इंटर कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed