फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   youth try to commit suicide

Hapur News: ससुराल आए युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

Thu, 25 Jan 2024 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 25 Jan 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
youth try to commit suicide
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में ससुराल आए युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि समय रहते उसको बचा लिया गया। इस संबंध में युवक के ससुराल पक्ष के लोगों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने गोद ली एक बेटी का निकाह कुछ माह पहले किया था। निकाह के बाद से ही आरोपी ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी का उत्पीडऩ कर रहे थे। करीब दो माह से उसकी बेटी मायके में ही रह रही है। दो दिन पहले उसका दामाद घर आया, जिसने बेटी को ससुराल ले जाने की बात कही। मना करने पर दामाद ने हंगामा कर दिया। बृहस्पतिवार को एक बार फिर आरोपी घर आया और फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद आस पड़ोस के लोगों ने उसको बचाया, तो वह भाग गया। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed