फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   young man's nose was cut with a Chinese manjha, had to be stitched

Hapur News: चीनी मांझे से युवक की नाक कटी, लगाने पड़े टांके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
young man's nose was cut with a Chinese manjha, had to be stitched
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। प्रतिबंध के बावजूद चीनी मांझे की बिक्री शहर में जारी है। चीनी मांझा लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। मंगलवार देर शाम बाइक से घर जा रहे एक युवक की नाक इस मांझे से कट गई, जिसके कारण उसे कई टांके लगाने पड़े।

गढ़ रोड निवासी विशाल मंगलवार शाम ड्यूटी से घर लौट रहा था। जैसे वह गढ़ रोड स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचा तो चीनी मांझे से उलझ गया। मांझा इतना तेज था कि उसके चश्मे के लैंस को आधा काट दिया और इसके बाद उसकी नाक पर घाव बना दिया। जिसके कारण उसकी नाक पर गहरा घाव हो गया। इस दौरान वह बाइक से गिरने से भी घायल हो गया। लोग उसे पास के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसे कई टांके आए हैं। घटना को लेकर लोगों में रोष दिखाई दिया।
विज्ञापन


प्रतिबंध के बावजूद हो रही बिक्री

शहर में 15 अगस्त और रक्षाबंधन पर जमकर पतंगबाजी होती है। पतंगों और मांझों का भी बड़ा बाजार है। इस दौरान प्रशासन की ओर से सख्त आदेश हैं कि चीनी मांझे का प्रयोग कतई भी न हो, इसे बेचने पर कार्रवाई की जाती है। तीन दिन पहले ही एक दुकान के खिलाफ चीनी मांझा बेचने पर कार्रवाई की गई है। लेकिन इसके बावजूद अभी भी यहां इस मांझे का बड़ा कारोबार है। दुकानदारों का कहना है कि सस्ता और बाजार में अधिक मांग होने के कारण पतंगबाज इसे अधिक पसंद करते हैं। इसी लालच में दुकानदार इसे चोरी छिपे बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सुनीत सिंह का कहना है कि चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए औचक रूप से दुकानों की जांच कराते रहते हैं। अगर बिक्री हो रही है तो, एक बार फिर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article