फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   young man had a relationship with a girl on pretext of marriage In Hapur

'बदनाम कर दूंगा तुझे': शादी का झांसा देकर बनाए लगातार संबंध, देते रहा धमकी; न्याय के लिए थाने पहुंची पीड़िता

Fri, 10 May 2024 05:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 10 May 2024 05:12 PM IST
सार

हापुड़ इलाके में एक युवती से एक युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इतना ही नहीं जब युवती ने मना कर दिया तो उसे धमकी भी देने लगा। 

विज्ञापन
young man had a relationship with a girl on pretext of marriage In Hapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक उसे बाबूगढ़ स्थित एक फार्म हाऊस में ले गया। उसे और उसके परिवार को समाज में बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी युवक ने युवती से जबरन दुष्कर्म किया। इससे क्षुब्ध युवती ने आत्महत्या करने का भी प्रयास किया। अब युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के मकान में अपने माता-पिता व भाई के साथ किराए पर रहती है। इसी मकान में ऊपरी मंजिल पर राजकुमार उर्फ राज सैनी निवासी कस्बा स्याना जिला बुलंदशहर रहकर नगर के एक अस्पताल में नौकरी करता है। पिछले एक साल से आरोपी राजकुमार ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का झांसा देकर बिना उसकी मर्जी के लगातार दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


दस अप्रैल को भी आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर बाबूगढ़ स्थित एक फार्म हाऊस में ले गया। पीड़िता ने उससे संबंध बनाने से इंकार कर दिया। इस पर आरोपी ने उसे व उसके परिवार को समाज में बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बृहस्पतिवार को शादी करने की बात दोहराई तो आरोपी ने उससे शादी करने के लिए मना कर दिया। इससे उसे गहरा सदमा लगा और उसने आत्महत्या करने का भी प्रयास किया, लेकिन उसके परिजनों ने उसे गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद युवती अपने माता पिता व भाई के साथ थाने पहुंची और पुलिस से इसकी शिकायत की।


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर राजकुमार उर्फ राज सैनी निवासी कस्बा स्याना जिला बुलंदशहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed