Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Young man found unconscious in a field; dies in Meerut; Rinku had been ill for 25 days

हापुड़: खेत में अचेत अवस्था में मिला युवक, मेरठ में मौत; 25 दिन से बीमार चल रहा था रिंकू

Tue, 17 Nov 2026 10:10 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 17 Nov 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
Young man found unconscious in a field; dies in Meerut; Rinku had been ill for 25 days
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़ के सिंभावली थाना इलाके के गांव जमालपुर में सोमवार को एक 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक  अपने ही खेत में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव जमालपुर निवासी रिंकू पुत्र गुलबीर सिंह सोमवार सुबह शौच के लिए अपने खेतों की ओर गया था। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 
विज्ञापन


इस दौरान वह अपने ही खेत में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन आनन-फानन उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बताया गया है कि युवक पिछले 20-25 दिनों से बीमार चल रहा था। परिजन मेरठ से शव को गांव लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

 

इस संबंध में सीओ राहुल यादव ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है और न ही पुलिस को इस संबंध में कोई सूचना दी गई है। सूचना मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed