{"_id":"584ace824f1c1b732a44907e","slug":"young-man-account-open-without-document","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिना दस्तावेज पीएनबी में खुला युवक का खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना दस्तावेज पीएनबी में खुला युवक का खाता
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 09 Dec 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
पीएनबी में खुला युवक का खाता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला चमरी निवासी एक युवक ने नोएडा के पीएनबी की एक शाखा पर फर्जी रूप से खाता खोलने का आरोप लगाया है। युवक का एटीएम कार्ड जब घर के पते पर पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार चमरी निवासी शैंकी त्यागी एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। शैंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि
विज्ञापन
उसे नोएडा सेक्टर-62 के पंजाब नेशनल बैंक शाखा से एक एटीएम मिला, जिसके बाद उसे खाता खुलने की जानकारी मिली। जबकि, उसने किसी बैंक में कोई खाता नहीं खुलवाया है। ऐसे में उसके दस्तावेजों के आधार पर बैंक द्वारा खाता खोलने का मामला गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन
उसने आशंका जताई कि खाते में भारी रकम भी जमा हो सकती है। फिलहाल खाते में रकम के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने जालसाजी करते हुए खाता खुलवा दिया होगा।
पुलिस जांच में कई बड़े मामलों का भी खुलासा हो सकता है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शैंकी ने तहरीर दे दी है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।