{"_id":"58b1a4194f1c1b0953b27975","slug":"wrong-on-injecting-clinics-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत इंजेक्शन लगाने पर क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत इंजेक्शन लगाने पर क्लीनिक सील
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 25 Feb 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
क्लीनिक सील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाज से महिला की हाथ खराब होने की शिकायत मिलने पर असौड़ा में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामारी कर एक क्लीनिक को सील कर दिया। चिकित्सक पर मानदंड के अनुसार डिग्री नहीं मिलने का भी आरोप है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ ने चिकित्सक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को कई दिनों से असौड़ा गांव में अवैध क्लीनिक चलाए जाने की सूचना मिल रही थी। शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश अनुरागी पुलिस बल के साथ पहुंचे, जिससे क्लीनिक में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
टीम ने क्लीनिक संचालक डॉ सगीर हसन की डिग्री की जांच की तो वह मानदंड के अनुरूप नहीं मिला। डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश अनुरागी ने बताया कि आरोपी चिकित्सक पर एक महिला ने गलत इंजेक्शन लगाने का भी आरोप लगाया है,
विज्ञापन
जिससे महिला की हाथ खराब हो गई है। मामले की गंभीरता पर अफसरों ने क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं संबंधित चिकित्सक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश अनुरागी ने बताया कि चिकित्सक पर बीएएमएस की डिग्री मिली है, जो केवल आयुर्वेद के मान्य है, जबकि आरोपी चिकित्सक गलत इंजेक्शन लगाते हुए पकड़ा गया है। क्लीनिक को भी सील कर दिया गया है।