फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Workers removed the vehicle rally.

कर्मचारियों ने निकाली वाहन रैली

Wed, 20 Jul 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 20 Jul 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
Workers removed the vehicle rally.
पुरानी पेंशन योजना बहाल कराने की मांग - फोटो : अमर उजाला

अटेवा पेंशन बचाओ मंच के आह्वान पर बुधवार को पुरानी पेंशन योजना को बहाल कराने की मांग को लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने वाहन रैली निकाली। इसके बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर अविलंब मांगें मंजूर करने की मांग की।

विज्ञापन


अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिला संयोजक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। इससे उत्तर प्रदेश के 10 लाख शिक्षक व कर्मचारियों में निराशा की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त होने से बुढ़ापे में कर्मचारियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पश्चिम बंगाल, केरल, त्रिपुरा में अभी भी कर्मचारियों को पेंशन योजना का लाभ दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उत्तर प्रदेश में इसे समाप्त कर युवा राज्य कर्मियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध में कर्मचारियों ने बुधवार को रेलवे रोड से वाहन रैली निकाली। रैली रेलवे रोड से शुरू होकर फ्रीगंज रोड, तहसील चौराहा,


एसएसपी कालेज होते हुए जिला मुख्यालय पर समाप्त हुई। इसके बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर राहत की गुहार लगाई है। साइकिल रैली में डॉ. अरुण कुमार, नौशाद अली, साजिद मलिक, विकास चौधरी, देवेंद्र सिसौदिया, देवेंद्र कुमार, जफर हसन, नईम अहमद व अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed