{"_id":"69667c5f8cf1c6f05a0b45e7","slug":"workers-protest-for-salary-hapur-news-c-135-1-hpr1001-135593-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कर्मचारियों का आरोप... 12 घंटे कराई मेहनत, वेतन आठ घंटे का दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कर्मचारियों का आरोप... 12 घंटे कराई मेहनत, वेतन आठ घंटे का दिया
Tue, 13 Jan 2026 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के रिलायंस रोड स्थित कंपनी परिसर में मंगलवार को कर्मचारियों ने ज्यादा देर तक काम कराकर कम वेतन देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनसे नियमित रूप से बारह घंटे ड्यूटी कराई जा रही है, लेकिन भुगतान केवल आठ घंटे का किया जाता है। इस बार वेतन भी देरी से दिया गया और जो आया तो उसमें भी कटौती कर दी गई।
कर्मचारियों का कहना था कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कंपनी प्रबंधन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा। हंगामे के दौरान कर्मचारियों ने प्रबंधन से सीधी बातचीत की मांग की, लेकिन आरोप है कि कंपनी के प्रबंधन ने किसी प्रकार की वार्ता से इनकार कर दिया। इससे कर्मचारियों का आक्रोश और बढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लेने का प्रयास किया। पुलिस ने कर्मचारियों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। मौके पर रेम्बो, दक्ष, निशांत, मोहित, मोहन, भूरा, अशोक और वीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि कंपनी परिसर के अंदर कर्मचारियों के हंगामे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को शांत कराया। कंपनी के प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच वार्ता कराकर समस्या के निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है।