फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Work to eliminate black spots on the highway begins, will be completed in a week

Hapur News: हाईवे पर ब्लैक स्पॉट खत्म करने का काम शुरू, एक सप्ताह में होगा पूरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Work to eliminate black spots on the highway begins, will be completed in a week
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। हाईवे-9 और 334 पर जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित किए गए ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए कार्य शुरू हो गया है। अगले एक सप्ताह में इन स्थानों पर एहतियातन सभी कमियों को पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आ सकेगी।

जिले में हाईवे भले ही बेहतर हो गए हो गए हैं। जिले के चारों ओर हाईवे पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं। लेकिन हाईवे पर कुछ स्थानों पर कमियों के कारण लोगों को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा था। दुर्घटनाओं मेंं कमी लाने के लिए पिछले दिनों डीएम प्रेरणा शर्मा ने छह विभागों के अधिकारियों के साथ हाईवे का सर्वे कर 21 ऐसे स्थानों को चिन्हित किया था, जहां दुर्घटनाएं अधिक होती थीं। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए थे कि इन स्थानों पर सभी कमियों को दुरुस्त किया जाए। हालांकि इस कार्य में काफी देरी हो गई और सर्दियां भी लगभग खत्म हो चुकी हैं, लेकिन अब इन पर कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन


एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि सभी विभागों को अपने अपने क्षेत्र में ब्लैक स्पॉट खत्म करने के निर्देश दिए गए थे, यह कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

अब तक हुए ये कार्य

अधिकारियों की माने तो हापुड़ हाईवे के नीचे अंडरपास पर साइन बोर्ड, सरस्वती मेडिकल के पास फुट ओवर ब्रिज पर साइन बोर्ड, मारवाड़ चौक पर क्रेश बैरियर, पिलखुवा में ब्रिज के नीचे एक कालोनी में जाने के लिए कट खोलने के लिए रोड सेफ्टी कमेटी से सुझाव मांगे गए हैं, जिसके बाद कार्य शुरू होगा। इसके अलावा छिजारसी टोल पर सड़क पर लाइन पेंट कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed