फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Won nine gold, three silver and one bronze in classic powerlifting

Hapur News: क्लासिक पावरलिफ्टिंग में जीते नौ स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Won nine gold, three silver and one bronze in classic powerlifting
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते शिक्षक। संवाद
पिलखुवा। लखीमपुर खीरी के जेसीआई बैंक्वेट हॉल में 12 से 14 सितंबर 2025 तक आयोजित उत्तर प्रदेश क्लासिक पावरलिफ्टिंग सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर चैंपियनशिप में पिलखुवा के बाबा हेल्थ क्लब के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रदेश भर से लगभग 450 खिलाड़ियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन


कोच राजेंद्र कुमार बाबा ने बताया कि प्रतियोगिता में 59 किलो वर्ग में इरशाद मलिक ने 420 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। 66 किलो वर्ग कर स्ट्रांग मैन का खिताब प्राप्त किया। 83 किलो वर्ग (सीनियर) में गोविंदा गौतम ने 592.5 किलो उठाकर प्रथम स्थान और स्ट्रांग मैन का खिताब जीती।
विज्ञापन

93 किलो वर्ग (सीनियर) में रुतेश कुमार भारती ने डेडलिफ्ट में 260 किलो उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्भय ने 480 किलो उठाकर द्वितीय स्थान पाया। 105 किलो वर्ग में प्रदीप कुमार ने 655 किलो उठाकर प्रथम स्थान और स्ट्रांग मैन का खिताब जीता। 120 किलो वर्ग (सीनियर) में गोलू कुमार उर्फ प्रदीप ने 550 किलो उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप तोमर ने बताया कि मेडल सूची क्लब की प्रशिक्षण कार्यप्रणाली और नियमित अभ्यास का परिणाम है। स्वागत समारोह में लाल बहादुर, प्रोफेसर सुदर्शन त्यागी, सिकंदर बाबा, प्रोफेसर देवेंद्र कुमार, जितेंद्र भट्टे वाले और सुमित तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed