{"_id":"58bc6d644f1c1b6001e7ef4d","slug":"women-s-protest-on-contaminated-water-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी की सप्लाई होने पर भड़कीं कृष्णगंज की महिलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी की सप्लाई होने पर भड़कीं कृष्णगंज की महिलाए
ब्यूरो, अमर उजाला/पिलखुवा
Updated Mon, 06 Mar 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूषित पानी की सप्लाई होने से परेशान मोहल्ला कृष्णगंज नई आबादी की महिलाओं ने रविवार को पालिका के खिलाफ जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने पालिका अधिकारियों से शुद्ध पेयजल की मांग की है।
विज्ञापन
रविवार दोपहर 1 बजे मोहल्ला कृष्णगंज नई आबादी में दूषित पानी की सप्लाई होने से परेशान महिलाओं ने पालिका के खिलाफ जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने बताया कि कई बार टंकियों से पीने योग्य पानी की सप्लाई नहीं होती।
विज्ञापन
गंदी पानी की सप्लाई होने से उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। कई बार पालिका कर्मचारियों से शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। महिलाओं ने पालिका कर्मियों से जल्द शुद्ध पेयजल सप्लाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, पालिका प्रशासक ज्योति राय ने बताया कि टंकियों से दूषित पानी पहुंचने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी की जाएगी कि दूषित पानी की सप्लाई कैसे होती है जल्द समस्याओं का समाधान किया जाएगा। हंगामा करने में कुसुम, पूनम, सीमा, ज्योति, असगरी, सायरा, रिहाना, साहिस्ता, गुलिस्ता, मोसिना शामिल रहीं।