फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Woman dies in private hospital, uproar over body

Hapur News: निजी अस्पताल में महिला की मौत, शव को लेकर जमकर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in private hospital, uproar over body
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के हाइवे स्थित सरस्वती अस्पताल में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब उपचार के लिए भर्ती कराई गई महिला की मौत हो गई। इसके बाद शव को लेकर परिजनों और अस्पताल प्रशासन के बीच पोस्टमार्टम न कराने को लेकर विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कराया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शहर के मोहल्ला रमपुरा निवासी 32 वर्षीय राजकुमारी पत्नी हीरालाल काफी समय से लकवे से पीड़ित थीं। उन्हें पिछले पांच दिनों से ज्यादा समस्या हो रही थी। सोमवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए हाइवे स्थित सरस्वती अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत के बाद अस्पताल स्टाफ ने पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही। परिजनों का कहना था कि महिला की मौत बीमारी के कारण हुई है, इसलिए वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। परिजनों के इन्कार करने पर अस्पताल प्रशासन ने शव सौंपने से मना कर दिया। शव न मिलने से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने अस्पताल स्टाफ से भी बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी विवाद के बाद मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed