{"_id":"5810d5f64f1c1b2f77bc3f94","slug":"where-can-fire-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगी तो कहां से मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगी तो कहां से मिलेगा पानी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 26 Oct 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
आग लगी तो कहां से मिलेगा पानी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दमकल विभाग ने दीवाली और कार्तिक मेले के मद्देनजर ब्रजघाट में फायर हाई टैंक पंपों की जांच पड़ताल की, तो गड्ढों समेत उन पर ढक्कन तक नहीं मिल पाए।बता दें कि दीवाली के दौरान होने वाली आतिशबाजी से अक्सर आग लगने की घटनाएं हो जाती हैं,
विज्ञापन
जिनकी रोकथाम के मकसद से दमकल विभाग अपनी तैयारियों में जुटा है। दमकल विभाग के स्थानीय इंचार्ज नेपाल सिंह ने गढ़ और ब्रजघाट गंगानगरी में फायर हाई टैंक पंपों की जांच बुधवार को की, तो पांच में से मात्र एक पंप ही सही पाया गया।
विज्ञापन
शेष पंपों पर गड्ढे नहीं मिले और ढक्कन गायब होने से वे मिट्टी समेत कूड़ा करकट में अटे हुए थे। जिससे उनके निशान तक नजर नहीं आ रहे थे। दमकल इंचार्ज का कहना है कि दीवाली के बाद गढ़ खादर समेत ब्रजघाट गंगानगरी में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला लगना है,
विज्ञापन
जिसमें लाखों की भीड़ जुटने से आग लगने की घटना होने की आशंका रहती है। अगर दुर्भाग्य से आग लगने की कोई घटना नहीं हो गई तो फिर दमकल विभाग को आसानी के साथ पानी की उपलब्धता होना संभव नहीं है।
उन्होंने बताया कि पालिका परिषद से सभी फायर हाई टैंकों को अविलंब दुरुस्त कराने की मांग करते हुए पत्र सौंप दिया गया है।एसडीएम आरएन पांडेय और सीओ सतीश चंद्र पांडेय का कहना है कि ब्रजघाट के सभी हाई टेंकों को दुरुस्त कराने के लिए पालिका प्रशासन को निर्देश जारी कर दिया गया है।