{"_id":"6814ff83d30ae5558908f62c","slug":"wheat-bag-in-rain-hapur-news-c-135-1-hpr1005-123824-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: खुले में रखे गेहूं के 50 कट्टे बारिश में भीगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: खुले में रखे गेहूं के 50 कट्टे बारिश में भीगे
Fri, 02 May 2025 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 02 May 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। शुक्रवार को हुई बारिश से नवीन मंडी में जिला विपणन विभाग के क्रय केंद्र में खुले में रखे गेहूं के 50 कट्टे भीग गए। करीब दो घंटे बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कट्टों को तिरपाल से ढका। बाद में इन्हें एफसीआई भिजवाया गया।
जिले में 30 से अधिक क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद हो रही है। इस दौरान केंद्रों पर लापरवाही बरती जा रही है। जिसका खामियाजा शुक्रवार को भुगतना पड़ा है। नवीन मंडी में क्रय केंद्र पर किसानों से गेहूं खरीदने के बाद भी उसे ढककर नहीं रखा गया था। खुले में ही कर्मचारी गेहूं के कट्टे भरकर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब बारिश हुई तो वहां रखे कट्टे भीग गए। सूचना के करीब दो घंटे बाद कर्मचारी आए और तिरपाल से कट्टों को ढका गया, लेकिन तब तक गेहूं पूरी तरह से भीग चुका था।
मामले में जिला विपणन अधिकारी समेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि एक भी गेहूं का कट्टा नहीं भीगा है। सभी कट्टों को एफसीआई भिजवा दिया गया है।