फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Water supply disrupted due to transformer failure

Hapur News: ट्रांसफार्मर के खराब होने से जलापूर्ति बाधित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
Water supply disrupted due to transformer failure
ब्रजघाट। गंगा नगरी के वार्ड 15 और 21 में पानी की आपूर्ति बिजली के ट्रांसफार्मर के खराब होने से बंद हो गई है। पानी की आपूर्ति न होने के कारण लोगों को काफी परेशान हो रही है। वहीं, नगर के वार्ड 17 में भी इस तरह की समस्या हो रही है। बार-बार शिकायत होने के बाद भी लोगों की समस्या दूर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


गंगा नगरी के वार्ड 15 और 21 में रहने वाले लोगों को पिछले कई दिनों से शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। दरअसल गंगा नगरी में टंकी परिसर के निकट लगे ट्रांसफार्मर के खराब होने के बाद पानी की आपूर्ति चार दिन से बंद पड़ी हुई है। ऐसे में लोगों को नलों से ही काम चलाना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


- वार्ड 17 में भी नहीं हो रही पानी की आपूर्ति

गढ़ नगर के वार्ड 17 निवासी रिंकू शर्मा ने बताया कि पालिका की ओर से की जाने वाली पानी की आपूर्ति मात्र पांच से सात मिनट ही हो रही है। सुबह तक जब लोगों की आंख खुलती है तब तक पानी की आपूर्ति चली जाती है। होली पर्व पर भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

लोगों की समस्या का निस्तारण कराने के लिए पालिका की टीम लगाई गई है। ब्रजघाट में ऊर्जा निगम के कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। जल्द ही समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा।- साक्षी शर्मा, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed