फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Water cooler answered in three days only.

तीन दिन में ही जवाब दे गए पालिका के वाटर कूलर

Tue, 23 May 2017 08:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 23 May 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
Water cooler answered in three days only.
पीले रंग का पानी - फोटो : अमर उजाला

ब्रजघाट में पालिका द्वारा लगाए गए वाटर कूलर महज तीन में ही जवाब दे गए। इन कूलरों से पीले रंग का गंदा पानी निकल रहा है। इससे लोगों में गुस्सा है। भड़के लोगों ने पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


ब्रजघाट गंगा नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी में ठंडा पानी मुहैया कराने के लिए मुख्य स्नान घाट सहित तीन स्थानों पर वाटर कूलर लगाए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को ब्रजघाट गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने पीने के लिए वाटर कूलर से पानी भरा तो पीले रंग का गंदा पानी निकला। इससे गुस्साए लोगों ने पालिका चेयरपर्सन संगीता पुरुषोत्तम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले ही वाटर कूलर लगाया गया है। तीसरे दिन ही इससे गंदा पानी आने लगा। प्रदर्शनकारियों ने वाटर कूलर को ठीक कराकर ठंडे पानी की व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।


प्रदर्शन करने वालों में शरद गोयल, वालेश, रामवीर, सोनू, दिनेश गोयल, ललित पांडे, सुरेश, सूरज, लाला, विकास, सतीश, हरीराम, बिजेंद्र, राजू शामिल रहे।

पालिका ईओ पूर्णिमा ने बताया कि शिकायत के बाद वाटर कूलर को बंद करा दिया गया है। वाटर कूलर की मरम्मत के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। जल्द ही ठंडे पानी की आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed