फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Vinod Spanawat in Asian Taekwondo.

एशियन ताइक्वांडो में विदेशियों से लोहा लेंगे सपनावत के विनोद

Mon, 18 Jul 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 18 Jul 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Vinod Spanawat in Asian Taekwondo.
वूसू में वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं विनोद - फोटो : अमर उजाला

गांव सपनावत के विनोद अब जल्द ही कोलकाता में आयोजित होने वाली एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विदेशी खिलाड़ियों से लोहा लेते नजर आएंगे। इस चैंपियनशिप के लिए उनका चयन हो गया है। इससे पहले वह वर्ल्ड वूशू चैंपियन रह चुके हैं। प्रो रेसलिंग में भी विनोद स्वर्ण पदक जीते चुके हैं।

विज्ञापन


गांव सपनावत निवासी महमवीर सिंह के पुत्र विनोद कुमार ने अपनी खेल प्रतिभा से न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी जनपद का नाम रोशन किया है। बीते दिनों डब्ल्यडब्ल्यूई की तर्ज पर चंडीगढ़ में आयोजित प्रो रेसलिंग में विनोद ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन


वहीं वर्ल्ड वूशू चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की अनेक ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में भी वह जनपद का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 से 27 नवंबर तक कोलकाता में एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। विनोद का इस चैंपियनशिप में चयन हो गया है। उन्होंने चैंपियनशिप के लिए तैयारी शुरू कर दी है।


विनोद ने कहा कि वह खेल के क्षेत्र में देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहेंगे। विनोद के चैंपियनशिप में चयनित होने से उनके परिवार और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed