{"_id":"9c043d30ab304eacaca317c23f1eaff1","slug":"villegers-locked-power-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने जड़ा बिजलीघर पर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने जड़ा बिजलीघर पर ताला
अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 26 Feb 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल जमा करने के बावजूद बिजली कनेक्शन कटने से भड़के गांव हसनपुर और उबारपुर के उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को उबारपुर बिजलीघर पर ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की।
एसडीओ द्वारा फोन पर अभद्रता किए जाने से ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया। उपभोक्ताओं ने एसएसओ का घेराव कर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान कनेक्शन न जोड़ने पर उपभोक्ताओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
ओटीएस योजना के तहत वसूली के लिए निगम अफसरों ने बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने का फरमान जारी किया है।
निगम कर्मी अवैध वसूली के चक्कर में कनेक्शन काटने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। गांव हसनपुर, ब्रजनाथपुर, काठीखेड़ा, हरसिंहपुर, उबारपुर में बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं के भी कनेक्शन काट दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके विरोध में शुक्रवार को हसनपुर के ग्राम प्रधान विजय खरे के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण उबारपुर बिजलीघर पहुंचे। वहां तैनात कर्मी उपभोक्ताओं को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
आरोप है कि ग्राम प्रधान ने एसडीओ को फोन किया तो एसडीओ ने अभद्रता की। कहा कि ग्रामीणों को उनसे बात करने का कोई अधिकार नहीं है। इससे भड़के ग्रामीणों ने एसएसओ का घेराव कर बिजलीघर पर तालाबंदी कर दी।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक सप्ताह से कनेक्शन जुड़वाने के लिए वह लोग निगम अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने निगम अफसरों को 24 घंटे में कनेक्शन जोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। तय समय में कनेक्शन न जोड़े जाने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
मामला मेरे संज्ञान में है। अवर अभियंता को बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन जोड़ने के निर्देश दे दिए गए हैं। बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। एके त्यागी, अधीक्षण अभियंता
मामला संज्ञान में आने पर कनेक्शन जोड़ने के लिए निर्देश दिया गया है। मैंने फोन पर किसी से अभद्रता नहीं की है।
अवधेश कुमार, एसडीओ