{"_id":"6724b4e6bb329147370c6605","slug":"villagers-spent-night-in-terror-after-seeing-a-leopard-on-diwali-forest-department-team-is-investigating-in-ha-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: दिवाली के दिन तेंदुआ दिखने से दहशत में कटी ग्रामीणों की रात, वन विभाग की टीम कर रही जांच, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: दिवाली के दिन तेंदुआ दिखने से दहशत में कटी ग्रामीणों की रात, वन विभाग की टीम कर रही जांच, वीडियो वायरल
Fri, 01 Nov 2024 04:31 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 01 Nov 2024 04:31 PM IST
सार
हापुड़ में देहात थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर में दिवाली की रात तेंदुआ घूमते नजर आने से ग्रामीण दहशत में हैं। तेंदुए के गांव में घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दिवाली के दिन तेंदुआ दिखने से दहशत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ में देहात थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर में दिवाली की रात तेंदुआ घूमते नजर आने से ग्रामीण दहशत में हैं। तेंदुए के गांव में घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने जांच की। विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
गांव श्यामपुर में बृहस्पतिवार की रात लोग दिवाली मनाकर घरों में सो गए। देर रात गांव के पूर्व प्रधान रविंद्र चौधरी अपने घर में जाग रहे थे। उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी को देखा तो उनके घर के बाहर से एक तेंदुआ जाता हुआ नजर आया। उन्होंने यह बात फोन कर आसपास के ग्रामीणों को बताई तो सभी लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और थाना हापुड़ देहात पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
तेंदुआ आने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ तेंदुए की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह वन विभाग के अधिकारियों को भी मामले की सूचना दी गई। प्रभागीय वन अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव का कहना है कि टीम को भेजकर सीसीटीवी की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र को भी तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन