फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Villagers beat up Haryana police who came to raid

Hapur: दहेज उत्पीडन के मामले में दबिश देने आई हरियाणा पुलिस के साथ मारपीट, दो महिला हेड कांस्टेबल घायल

Sat, 18 Mar 2023 10:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 18 Mar 2023 10:52 PM IST
सार

टीम द्वारा गिरफ्तार की गई महिला को लोगों ने मौके से भगा दिया। हमले में टीम में शामिल दो महिला हेड कांस्टेबल घायल हुई हैं। हरियाणा पुलिस की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Villagers beat up Haryana police who came to raid
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दहेज उत्पीडन के एक मामले में दबिश देने थाना देहात क्षेत्र के गांव मुरादपुर पहुंची हरियाणा पुलिस टीम के साथ आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी। टीम द्वारा गिरफ्तार की गई महिला को लोगों ने मौके से भगा दिया। हमले में टीम में शामिल दो महिला हेड कांस्टेबल घायल हुई हैं। हरियाणा पुलिस की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


टीम में शामिल पुलिसकर्मियों के अनुसार हरियाणा के जिला फरीदाबाद निवासी सुरेश पाल की पुत्री अंशु की शादी चार दिसंबर 2011 को थाना देहात क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी विपिन के साथ हुई थी। महिला का आरोप था कि उसे तलाक दिए बिना पति विपिन ने मोनिका नामक अधिवक्ता से दूसरी शादी कर ली थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए पीडि़ता का उत्पीडऩ करते थे।
विज्ञापन


नौ मई 2022 को अंशु ने फरीदाबाद के महिला थाना में पति समेत ससुराल पक्ष के संजीव, धनदेवी, मोनिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 19 सितंबर 2013 को आरोपियों ने महिला के पुत्र को छीनकर घर से निकाल दिया था। न्यायालय में पेश न होने पर चार मार्च 2023 को नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फरीदाबाद के महिला थाने से हेड कांस्टेबल सम्मत, रेनू, सतीश व कांस्टेबल नरेश शनिवार दोपहर गांव मुरादपुर में दबिश के लिए पहुंचे थे। पुलिस टीम ने मोनिका को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि परिवार के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में टीम में शामिल हेड कांस्टेबल सम्मत और रेनू घायल हो गईं। जैसे तैसे टीम जान बचाकर मौके पर पहुंची। उधर, महिला अधिवक्ता के घर हरियाणा पुलिस की दबिश की सूचना पर काफी संख्या में अधिवक्ता थाने पहुंचे और कार्रवाई का विरोध किया। देहात थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले में हरियाणा पुलिस की तहरीर पर मोनिका और छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed