फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   villager against the construction of underpasses.

अंडरपास निर्माण के विरोध में उतर पड़े ग्रामीण

Mon, 16 May 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 16 May 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
villager against the construction of underpasses.
रेलवे अंडरपास - फोटो : अमर उजाला

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर के पास मेरठ-खुर्जा ट्रैक के रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण का यहां के लोग विरोध कर रहे हैं। सोमवार को चार गांवों के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रोकने का प्रयास किया।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास कम चौड़ा बनाया जा रहा है, इससे ट्रैक्टर आदि के निकलने में काफी दिक्कत होगी। मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर इन दिनों अंडरपास का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर हो रहा है।
विज्ञापन


इसकी चौड़ाई कम होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। सोमवार की सुबह गांव घुंघराला, गोंदी, सादिकपुर और सलाई के ग्रामीणों ने पहुंचकर कार्य रुकवाने का प्रयास किया। इस पर वहां काम कर रहे मजदूरों ने कहा कि इस बाबत अधिकारियों से बातचीत करें, वे लोग तो मेहनत मजदूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आक्रोशित गांव वाले लौट गए। ग्रामीण गोपाल शर्मा, राजू, मुकेश शर्मा, जतिन सिरोही आदि ने बताया कि चार गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों व ग्रामीणों का आवागमन होता है।


इस मार्ग पर रेलवे अधिकारियों द्वारा जो अंडरपास बनाया जा रहा है, वह कम चौड़ा है। यदि यह अंडरपास बन जाता है तो गांव में आने वाली गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed