फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Video of stunt on a moving car in Hapur goes viral

चलती कार पर स्टंटबाजी का वीडियो: स्टेयरिंग छोड़ी, फिर दरवाजे खोलकर छत पर खड़े हुए युवक, वायरल हो रहा मामला

Thu, 05 Feb 2026 05:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़ (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़ (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 05 Feb 2026 05:51 PM IST
सार

युवकों ने कार की छत पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट किया, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने कार का 29 हजार रुपये का चालान काटा है। यह घटना गांव रसूलपुर के पास की बताई जा रही है।

विज्ञापन
Video of stunt on a moving car in Hapur goes viral
कार से स्टंटबाजी का वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में स्टेयरिंग छोड़ व कार की छत पर खड़े होकर दो युवकों का स्टंट करने का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर यातायात पुलिस ने कार का 29 हजार रुपये का चालान काटा है। वायरल वीडियो गांव रसूलपुर के पास का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

सीओ यातायात राहुल यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्टेयरिंग छोड़ व कार की छत पर खड़े होकर दो युवकों द्वारा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर यातायात प्रभारी नरेश कुमार को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। निर्देश का पालन करते हुए यातायात पुलिस ने कार का 29 हजार रुपये का चालान काट दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले की जनता यातायात नियमों का पालन कर अपने वाहनों को चलाने का प्रयास करें। यातायात नियमों का पालन न करने पर वाहन स्वामी व वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा स्टंट करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी स्टंट करने वाले लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस भविष्य में भी कार्रवाई करती रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed